Phone Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार; दिवाली के बाद 19% तक महंगा हुआ Samsung और Xiaomi फोन के दाम, 41 फोन की बढ़ी कीमत

Phone Price Hike दिवाली और फेस्टिव सीजन खत्म होते ही स्मार्टफोन कंपनियां ने यूजर्स को झटका देना शुरू कर दिया है। 15 नवंबर से देसी ब्रांड Lava और AI+ के फोन की कीमतें 3,000 रुपये तक बढ़ गई है। वहीं, अब Samsung और Xiaomi ने भी अपने 41 स्मार्टफोन मॉडल की कीमत में इजाफा कर दिया है। इन स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।
19% तक महंगे हुए फोन
Xiaomi Redmi के कुछ बजट स्मार्टफोन तो 19% तक महंगे हो गए हैं। स्मार्टफोन कंपनियों ने न सिर्फ अपने फ्लैगशिप और मिड बजट सेगमेंट के फोन की कीमत बढ़ाई है बल्कि अब इसका असर बजट फ्रेंडली डिवाइस पर भी पड़ रहा है। इनकी कीमतें भी आसमान छू रही हैं। इसका असर फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री पर भी पड़ा है।
Samsung और Xiaomi ने 16 नवंबर से अपने कई फोन की नई कीमतें लागू कर दी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A और Galaxy F के 22 वेरिएंट्स और Xiaomi Redmi के 19 वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ गई हैं। इनका प्राइस 1,000 या 2,000 रुपये नहीं बल्कि 4,000 रुपये तक बढ़ा है। ये सभी बजट फ्रेंडली फोन है और ज्यादातर यूजर्स इन्हें खरीदते हैं।
Redmi A सीरीज के फोन हुए महंगे
Xiaomi Redmi के जिन 19 स्मार्टफोन वेरिएंट की बात की जा रही है उनमें Redmi A7, Redmi A7 Pro, Redmi 15A, Redmi 17C और Redmi Note सीरीज के डिवाइसेज शामिल हैं। इनकी कीमत में 4 से लेकर 19 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। Redmi A7 Pro के 4GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च प्राइस 15,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये हो गई है। इसकी कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
Redmi A7 की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये हो गई है। वहीं, Redmi 15A 5G की कीमत में 2,000 रुपये से 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है। Redmi 17C 5G की कीमत 21,999 रुपये हो गई है। इसे 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा Redmi 17 की कीमत अब 25,999 रुपये से शुरू हो रही है।
Redmi Note सीरीज की बात करें तो इस साल लॉन्च हुए Redmi Note 17 Pro को अब 40,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 36,999 रुपये की प्राइस में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 4,000 रुपये का बड़ा इजाफा हुआ है। Redmi Note सीरीज के फोन बजट फ्रेंडली होते थे, जो 20,000 रुपये से 25,000 रुपये की रेंज में आते थे। अब कंपनियां पहले से ही इन्हें महंगे दाम में लॉन्च कर रही हैं। साथ ही, इनकी कीमत में भी इजाफा कर रही हैं।
Samsung ने भी बढ़ाए दाम
Phone Price HikeSamsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S26 सीरीज की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है। कंपनी के Galaxy Tab A11+ की कीमत भी बढ़ गई है। साथ ही, Galaxy A07, Galaxy F17, Galaxy A36, Galaxy A57 और Galaxy A17 5G के सभी वेरिएंट्स अब काफी महंगे हो गई है। इनकी कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। कंपनी ने नई प्राइस आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दी है।