देश

Tehri bus Accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में बस गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल

Tehri bus Accident उत्तराखंड से मंगलवार को सुबह-सुबह दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। राज्य के टिहरी गढ़वाल में एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा टिहरी गढ़वाल में गुलार बाजार के पास में हुआ है। पुलिस ने इस हादसे की बारे में जानकारी दी है और बताया है कि हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है।

 

Read more Dev Uthani Ekadashi: 20 या 21 नवंबर जानिए कब है देवउठनी यानी प्रबोधिनी एकादशी? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त

 

बचाव अभियान जारी

टिहरी गढ़वाल में हुए इस हादसे को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी साझा की है और बताया है कि मौके पर रेस्क्यु अभियान जारी है। बताया गया है कि गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर, ब्यासी और ढालवाला स्थित SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

 

जोशीमठ में भी हुआ था हादसा

 

Tehri bus Accidentआपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड के जोशीमठ में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम से ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर सहस्त्रधारा, देहरादून की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाई और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button