PF पर कम मिलेगा ब्याज? इस दिन होगा फैसला – RGH NEWS
देश

PF पर कम मिलेगा ब्याज? इस दिन होगा फैसला

RGHNEWS 8फरवरी2022,नई दिल्ली। EPFO सेंट्रल बोर्ड की मीटिंग मार्च के पहले सप्ताह में गुवाहाटी में हो सकती है। आपको इस साल PF के ब्याज पर कितना ब्याज मिलेगा इसका फैसला इसी बैठक में होगा। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर विचार होना है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन की न्यूनतम राशि को बढ़ाने पर फैसला लेना भी है।

माना जा रहा है इस बैठक में साल 2021-22 के लिये ईपीएफ के ब्याज दर को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि ईपीएफ में जमा रकम पर 8.5 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर जारी रख सकता है। मौजूदा ब्याज दर में कोई बदलाव होने की संभावना कम है।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि सिफारिश बैठक से एक दिन पहले या उसी दिन दी जा सकती है। बता दें कि साल 2020-21 के लिए 6 करोड़ ईपीएफ धारकों को 8।5 फीसदी ब्याज देने पर निर्णय हुआ है जिसपर वित्त मंत्रालय ने अपनी मुहर भी लगा दी है।

यह बैठक मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है। CBT की आखिरी बैठक 16 नवंबर को हुई थी। सीबीटी ने 2020-21 के लिए सदस्यों के खातों में ईपीएफ जमा राशि पर 8।5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर देने की सिफारिश की थी। वित्त मंत्रालय ने हाल ही में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

 

Related Articles

Back to top button