Oppo K14 Lite: 7000mAh बैटरी के साथ Oppo ने लॉन्च किया दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo K14 Lite ने भारत में 7000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन पिछले दिनों BIS पर देखा गया था। ओप्पो का यह बजट फ्रेंडली फोन दमदार बैटरी के साथ तगड़े फीचर्स से लैस है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। साथ ही, बैक में टेक्स्चर फेदर वाला पैनल दिया गया है। Oppo K14 सीरीज के इस अफोर्डेबल फोन को भारत में आज यानी 16 सितंबर से ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
Read more Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट
कितनी है कीमत?
Oppo K14 सीरीज का यह बजट फ्रेंडली फोन भारत में केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस तरह यह फोन 15,999 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा फोन को 3 महीने के नो-कॉस्ट EMI ऑफर में भी खरीदा जा सकता है।
ओप्पो के इस फोन को कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। फोन को लॉन्च के साथ ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- स्टोन ब्राउन और फेदर पर्पल में आता है।
Oppo K14 Lite
ओप्पो का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.75 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है। कंपनी का दावा है कि फोन का डिस्प्ले स्प्लैस टच, ऑइली हैंड टच और ग्लव टच जैसे फीचर से लैस है। यही नहीं, यह फोन IP64 रेटेड भी है।
Oppo K14 Lite फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T7250
स्टोरेज 4GB + 64GB
कैमरा 13MP, 5MP
बैटरी 7000mAh, 15W
OS Android 16, ColorOS 16
चीनी कंपनी के इस सस्ते फोन में Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 13MP का मेन प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। फोन AI फीचर्स से लैस है और कैमरा ऐप में भी AI बेस्ड प्रोट्रेट, नाइट और टाइम-लैप्स फीचर मिलते हैं।
Oppoगूगल के Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 7000mAhकी बैटरी और 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में डुअल सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।