Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Mirzapur The Movie OTT Release मिर्जापुर: द मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फिल्म ने सिनेमाघरों में तबाही मचा दी थी. लेकिन हां…बड़े पर्दे पर फिल्म को कई कट के साथ रिलीज किया गया था. वहीं अब ये फिल्म दर्शक बिना कट के घर बैठे देख सकेंगे. जी हां, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ओटीटी भी रिलीज हो गई है. खास बात यह है कि ओटीटी पर फिल्म का एक्सटेंडेड कट भी आया है, जिसमें कुछ ऐसे एक्सट्रा सीन शामिल किए गए हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का हिस्सा नहीं थे. 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया और उसके पुराने किरदारों की वापसी हुई है.
इस बार भी कहानी में सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी और गद्दी पर कब्जा करने की जंग देखने को मिलती है.दर्शक इस फिल्म को हिंदी में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम कर सकते हैं. अगर आप ने भी फिल्म सिनेमाघर में नहीं देखी थी, तो ये आपके लिए अच्छा मौका है. चलिए जानते हैं कि फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं.
कहां स्ट्रीम हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’
मिर्जापुर: द मूवी अब अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है. प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी दी है. इसके साथ कैप्शन में लिखा, भौकाल आ चुका है. मिर्जापुर द मूवी अभी देखें. ” यानी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है वो भी एक्स्ट्रा सीन्स के साथ.
फिल्म में नजर आए ये सितारे
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, जितेंद्र कुमार और मोहित मलिक भी अहम किरदारों में नजर आए हैं. फिल्म में फ्रेंचाइजी के कई पुराने चेहरे वापस लौटे हैं. कहानी में मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा करने के लिए चल रही सत्ता की लड़ाई, आपसी दुश्मनी और किरदारों की महत्वाकांक्षाओं को दिखाया गया है.
बॉक्स ऑफिस पर भी किया शानदार प्रदर्शन
Mirzapur The Movie OTT Release: द मूवी ने सिनेमाघरों में भी अच्छी शुरुआत की थी. फिल्म ने भारत में पहले दिन 30.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 38.40 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 43.05 करोड़ रुपये पहुंच गई थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में 148.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, इसका दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन 339.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था.
One Comment