OnePlus: 9000mAh बैटरी के साथ OnePlus ने लॉन्च किया दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने 9000mAh बैटरी वाला एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Turbo 6 सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी ने पिछले दिनों ही OnePlus Ace 7 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में भी कंपनी ने 9000mAh बैटरी वाले दो फोन लॉन्च किए थे। वनप्लस का यह फोन OnePlus Turbo 6Vs के नाम से पेश किया गया है। OnePlus Turbo 6V को कंपनी ने कुछ महीने पहले ही चीन में लॉन्च किया था।
OnePlus Turbo 6Vs की कीमत
वनप्लस का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट – 12GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की कीमत CNY 3699 यानी लगभग 48,000 रुपये है। इसे ऑरेंज और नोवा दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने चीन के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया है।
OnePlus Turbo 6Vs के फीचर्स
यह फोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 2772 x 1272 पिक्सल को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन की मोटाई महज 8.55mm है और वजन 215 ग्राम है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा।
Advertisement
OnePlus Turbo 6Vs फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
स्टोरेज 12GB + 256GB
बैटरी 9000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 2MP, 16MP
OS Android 16, ColorOS 16
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB रैम और LPDDR4X रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 9000mAh की दमदार बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दी गई है। इसके साथ 27W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।
OnePlus फोन 50MP के मेन OIS और 2MP के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए हैं।
One Comment