बिजनेस

EPFO New Rule 2026: EPFO ने शुरू की नई सेवा! अब WhatsApp पर देखें PF बैलेंस, जानिए क्या-क्या देख सकेंगे, क्या है नंबर?

EPFO New Rule 2026 अगर आप भी नौकरी करते हैं और आपकी भी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर (EPFO New Rules 2026) आपके लिए है। EPFO (EPFO) ने पीएफ खाते और पेंशन से जुड़े कोई भी नियमों की जानकारी के साथ – साथ अब आप अपना PF बैलेंस (EPFO PF Update), ट्रांजैक्शन और पासबुक से जुड़ी जानकारी भी व्हॉट्सएप (EPFO WhatsApp Service) के जरिए चेक करने की सुविधा दे दी गई है। इसके साथ-साथ कुछ और भी सुविधाएं दी गई हैं।

 

बता दें कि, यह सुविधा EPFO ने नई दिल्ली में अपना 74वें स्थापना दिवस के दिन केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में 1 नवंबर 2026 यानी रविवार से शुरु की गई। इससे कर्मचारियों को PF से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारियों के लिए EPFO कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा; टाटा स्टील के शेयरों में बंपर तेजी

 

WhatsApp से कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपनी आधिकारिक WhatsApp सेवा शुरू की है, जिसके माध्यम से खाताधारक निम्नलिखित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

1. सदस्य अपने प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में जमा कुल रकम (EPFO PF Balance Check) की जानकारी देख सकते हैं।

 

2. इस सुविधा के तहत कर्मचारी पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देख सकेंगे।

 

3. इसके अलावा PF पासबुक (EPF Passbook Download) से जुड़ी डिटेल्स भी हासिल कर पाएंगे।

 

4. प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जानकारी और जरूरी प्रक्रियाओं में भी इस सेवा के जरिए मदद मिलेगी।

 

बंद PF खाते से निकाल सकेंगे पैसे

EPFO ने लंबे समय से बंद पड़े PF खातों (Inoperative PF Account) के लिए भी नई व्यवस्था शुरू की है। 8796441800 पर अपने UAN से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘Hi’ या ‘Hello’ लिखकर भेजना होगा।

 

इसके बाद ऑटोमेटेड चैटबॉट के निर्देशों का पालन करके मोबाइल वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, जिसके बाद आप इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 

जमा पैसे कैसे मिलेंगे वापस?

इसके तहत जिन खातों में 1,000 रुपए या उससे कम राशि जमा है, उनका पैसा बिना किसी अलग क्लेम के सीधे खाताधारक के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

 

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए खाताधारकों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

 

1. खाताधारक का आधार वेरिफाइड होना चाहिए।

2. बैंक खाते की पहचान और उसकी जानकारी की पुष्टि होनी चाहिए।

3. बैंक खाता EPFO से लिंक होना चाहिए।

4. बैंक खाता आधार से भी जुड़ा होना जरूरी है।

 

EPFO के मुताबिक, इस नई व्यवस्था से करीब 1 लाख निष्क्रिय PF खातों (PF accounts) को फायदा मिलने की उम्मीद है। इन खातों में लगभग 5 करोड़ रुपए की रकम जमा है।

 

कर्मचारियों को कैसे होगा फायदा?

EPFO की इन नई सुविधाओं से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। अब PF बैलेंस, पिछले ट्रांजैक्शन और पासबुक की जानकारी के लिए बार-बार EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp के जरिए ही ये जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी।

 

EPFO New Rule 2026, लंबे समय से बंद पड़े खातों में जमा छोटी रकम भी खाताधारकों को वापस मिल सकेगी। इससे ऐसे कर्मचारियों को फायदा होगा, जिन्हें अपने पुराने PF खाते में जमा पैसे के बारे में जानकारी नहीं है या जो छोटी रकम के लिए क्लेम करने की प्रक्रिया में नहीं जाना चाहते।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button