अन्य खबर

Odisha Bus Road Accident: भीषण सड़क हादसा, चट्टान से टकराकर पलट गई टूरिस्ट बस, ड्राइवर समेत इतनों लोगों की मौत

Odisha Bus Road Accident  ओड़िशा से एक बड़ी और दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में बस का ड्राइवर भी शामिल है,  उसके अलावा 4 महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया है। इस सड़क हादसे में घायलों की संख्या करीब 20 है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

 

बस कैसे हुई हादसे का शिकार?

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना नयागढ़ जिले में सामने आई है। दशपल्ला पुलिस थाना क्षेत्र के तहत टेकेराघाट के पास एक टूरिस्ट बस पहले चट्टान से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पर 40 की संख्या में टूरिस्ट सवार थे।

 

read more Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, धन लाभ और मनचाही यात्रा के बनेंगे योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

 

 

जानें किस जगह पर हुआ हादसा

Odisha Bus Road Accidentइस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के तौर पर हुई है। स्थानीय सूत्रों की मानें तो सभी पीड़ित बरहमपुर के रहने वाले थे। यह निजी बस बरहमपुर से 40 से ज़्यादा यात्रियों को लेकर हरि शंकर की यात्रा पर जा रही थी, लेकिन इसी दौरान हनुमान घाटी के पास यह हादसा हो गया। (Odisha Bus Road Accident Video) घटना के फ़ौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घायलों और मृतकों के शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि, मरने वालो की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी आधे दर्जन लोगों के मलबे में फंसे होने के बात कही जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button