Natasa Stankovic Confirm Divorce: हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी!कही ये बात

Natasa Stankovic Confirm Divorce मुंबई: की जीत का जश्न खत्म होन के बाद से हार्दिक पांड्या के तलाक की चर्चा जोरों पर है। लोग ये कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक पाड्या पत्नी नताशा स्टेनकोविक से जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। विश्वकप से लौटने के बाद हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसके बाद ये कयासों का बाजार और गर्म हो गया। वहीं, अब नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।
नताशा स्टेनकोविक ने अपने वीडियो में कहा है कि उनके मन बस एक ख्याल आया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करने का निर्णय लिया। इस पोस्ट में उन्होंने साफ किया कि लोग दूसरों के जिंदगी की सच्चाई जाने बिना ही उनकी आलोचना करने लगते हैं।
वीडियो में नताशा ने कहा, “हम कितनी जल्दी फैसला कर लेते हैं और दूसरों के प्रति सहानुभूति नहीं रखते। क्या हमने कभी सोचा है कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है? अगर हम लोगों के हिसाब से हटकर काम करते हैं, तो हम रुकते नहीं है, हम उसकी सच्चाई जानने की कोशिश नहीं करते और हमारे मन में कोई सहानुभूति नहीं होती। हम सीधे फैसला लेने लगते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “तो, चलिए कम जजमेंटल बनते हैं, ज्यादा ऑब्जर्व करते हैं, ज्यादा सिंपैथी रखते हैं और धैर्य रखते हैं।”
Read more : Cg News: यहां जानलेवा साबित हो रहा डायरिया, थम गई 5 लोगो की सांसें
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी 2020 में हुई थी और उनका एक बेटा है। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच मतभेदों की खबरें सामने आई हैं, जिससे उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई जा रही हैं। अब नताशा की इस वीडियो के बाद, उनके फॉलोअर्स और फैंस ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ये उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक हिंट है।
Natasa Stankovic Confirm Divorce तलाक की अफवाहों को लेकर हार्दिक और नताशा ने सार्वजनिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। अब ये देखना बाकी है कि ये अफवाहें कितनी सच्ची हैं और क्या इन दोनों के बीच वाकई कोई गंभीर मतभेद हैं।



