Mungeli Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में वन अधिकार प्रकोष्ठ के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Mungeli Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में वन अधिकार प्रकोष्ठ के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

Mungeli Vacancy 2025: कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) मुंगेली द्वारा वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिला और उपखंड स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ गठन हेतु दो पदों पर नियुक्ति की जा रही है। यह नियुक्ति आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग के तहत की जाएगी।

 

 

Mungeli Vacancy 2025: कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) मुंगेली के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु जिला और उपखंड स्तर पर दो पदों जिला स्तरीय समन्वयक और एमआईएस सहायक के लिए अस्थायी नियुक्ति की जानी है। यह पद अशासकीय, अस्थायी और निर्धारित अवधि तक सीमित होंगे। आवेदन केवल छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासियों से आमंत्रित किए गए हैं। पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी और अन्य विवरण कार्यालयीन सूचना पटल तथा जिला मुंगेली की आधिकारिक वेबसाइट mungeli.gov.in पर विजिट करके देखे जा सकते हैं।

 

Read more CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर ली शपथ… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ…

 

 

रिक्त पदों का विवरण

1. पद का नाम- जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम)

पद संख्या- 01

एमआईएस सहायक ( सहायक वन अधिकार अधिनियम)

पद संख्या: 01
मानदेय: 20,000 रुपये/माह
स्तर: चिन्हित अनुभाग स्तर लोरमी
अवधि: 1 वर्ष

महत्वपूर्ण तिथियां

क्र. विवरण तिथि
1 विज्ञापन जारी 26.08.2025
2 अंतिम तिथि आवेदन 15.09.2025
3 पात्र/अपात्र सूची 22.09.2025
4 दावा-आपत्ति आमंत्रण 23.09.2025 से 25.09.2025
5 अंतिम सूची प्रकाशन 26.09.2025
6 साक्षात्कार अवधि 29.09.2025 से 01.10.2025

शैक्षणिक योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। कम्प्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए, जिसमें एमएस ऑफिस इत्यादि सम्मिलित है।

अनुभव

समन्वयक पद के लिए: 3 वर्षों का मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव
सहायक पद के लिए: 2 वर्षों का मैदानी क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव
(FRA संबंधित NGO से अनुभव प्रमाणपत्र अनिवार्य)

आयु सीमा एवं शर्तें

Mungeli Vacancy 2025अधिकतम आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिये।
आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिये, इस आशय का प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा।
जनजातीय परंपराओं, रीतिरिवाजों, संस्कृति की सामान्य जानकारी होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

  • निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें और स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ 15.09.2025 तक रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट से भेजें।
  • लिफाफे में स्पष्ट रूप से ‘आवेदित पद का नाम’ लिखें और इसे कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कक्ष क्र. 221, कलेक्टोरेट, मुंगेली में भेजें।
  • हर पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।

चयन प्रक्रिया

 

  • पात्र आवेदकों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा।
  • साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • मूल प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
  • चयन प्रक्रिया में 50% अंक स्नातक के अंकों पर और 50% अंक साक्षात्कार पर आधारित होंगे।
  • चयनित उम्मीदवारों को 2 सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

 

Related Articles

Back to top button