देश

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

Manipur news मणिपुर में कुकी और नगा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव का गहरा असर पहाड़ी इलाकों में जनजीवन पर पड़ा है। कई क्षेत्रों में पिछले 7 दिनों से स्कूल और बाजार बंद हैं। सड़क और हाईवे पर नाकेबंदी के चलते 7 पहाड़ी जिलों से संपर्क प्रभावित हुआ है। सामान्य आवाजाही के साथ जरूरी सामान की सप्लाई भी बाधित होने की खबर है।

 

 

चीनी ₹450 किलो तक, गांवों में हालात ज्यादा खराब

कांगपोकपी के कुछ गांवों में चीनी की कीमत ₹400-450 प्रति किलो तक पहुंचने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। लोगों के मुताबिक, डर के कारण ग्रामीण घरों से बाहर निकलने और खेतों में जाने से बच रहे हैं। मेडिकल इमरजेंसी में अस्पताल या एयरपोर्ट पहुंचना भी मुश्किल बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी मार्गरेट के मुताबिक, जिला मुख्यालय में जरूरी सामान मिल रहा है, लेकिन दूरदराज के गांवों में स्थिति गंभीर है। वहीं डेविड ने बताया कि कई लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।

 

Reqd more IND vs AFG; भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे आखिरी मैच?

 

हाईवे पर चेकपॉइंट, बिना सुरक्षा एस्कॉर्ट आवाजाही मुश्किल

स्थानीय लोगों का दावा है कि उखरुल, सेनापति, तामेंगलोंग और चंदेल जैसे नगा-बहुल इलाकों में प्रमुख सड़कों पर नाकेबंदी और चेकपॉइंट बनाए गए हैं। निजी वाहनों के लिए बिना सुरक्षा एस्कॉर्ट आवाजाही मुश्किल बताई जा रही है। कुछ लोगों ने मेडिकल इमरजेंसी और एयरपोर्ट जाने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेने की बात कही है।

 

 

चावांगकिनिंग में फायरिंग और आगजनी

कांगपोकपी के चावांगकिनिंग लियांगमाई गांव में बुधवार को कई घरों में आग लगाए जाने की सूचना मिली। कुछ घरों पर गोलीबारी के निशान भी मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात संदिग्ध हथियारबंद लोगों और CRPF के बीच करीब 6 घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी हुई। दो लकड़ी के घर जलने की भी जानकारी है।

 

 

दो कुकी महिलाओं की हत्या का आरोप

तामेंगलोंग के लीसांगफाई गांव में मंगलवार को दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक कुकी विधायक ने वारदात में NSCN-IM और ZUF-K कैडरों की कथित भूमिका का आरोप लगाया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

कुकी संगठनों ने पिछले 4 दिनों में 4 महिलाओं समेत 6 कुकी लोगों की हत्या का आरोप नगा समुदाय पर लगाया है। स्थानीय संगठनों के मुताबिक, फरवरी से अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

2023 से जारी है मणिपुर हिंसा

Manipur newsमणिपुर में मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच 3 मई 2023 से हिंसा जारी है। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौत और हजारों के विस्थापन की रिपोर्ट सामने आई है। फरवरी 2026 में उखरुल के लिटन गांव से कुकी-नगा तनाव बढ़ने के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में हिंसा, फायरिंग और आगजनी की घटनाएं फिर तेज हुई हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button