Loan Rates: इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, बढ़ाया MCLR, आज से नए रेट लागू
Loan Rates पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के लिए नई ब्याज दरों की घोषणा की है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 10 बीपीएस की वृद्धि की गई है। PNB ने यह कदम फेस्टिव सीजन के बीच उठाया है। नए लेंडिंग रेट्स 1 नवंबर 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। इसकी जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस के जरिए दी है।
बता दें कि एमसीएलआर वे न्यूनतम दरें हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को तय करते हैं। पीएनबी के इस फैसले का असर विभिन्न प्रकार के ऋणों पर पड़ेगा। लोन महंगा होने के साथ-साथ ईएमआई का बोझ भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ेंNew Rule: FASTag से लेकर GST तक, आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर
RLLR और बेस रेट में बदलाव नहीं
बैंक ने इससे पहले 1 अक्टूबर को भी एमसीएलआर में बदलाव किया है। संशोधन के बाद दरें 8.10% से लेकर 9.20% के बीच है, जो पहले 8% से लेकर 9.10% थी। रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR) और बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरएलएलआर 8.35% और बेस रेट 9.50% पर बरकरार है।
टेन्योर वाइज MCLR जानें
ओवरनाइट टेन्योर के लिए एमसीएलआर 8% से बढ़कर 8.10% तक पहुंच चुका है। वहीं एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.25% से बढ़कर 8.35% तक पहुंच चुका है। 3 महीने के लिए दरें अब 8.50% नहीं, बल्कि 8.60% होंगी। वहीं 6 महीने के लिए एमसीएलआर 8.65% से बढ़कर 8.75% तक पहुंच चुका है। 10 आधार अंकों की वृद्धि के बाद एक साल के लिए एमसीएलआर दरें 8.90% और 3 साल के लिए 9.20% तक पहुंच चुकी हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी संशोधन
Loan Ratesबैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम के डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव किया है, नए रेट 1 नवंबर 2026 से लागू हो चुके हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.50% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.40% तक ब्याज बैंक दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 444 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 666 दिन के टेन्योर पर 6.50% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। सभी टेन्योर पर सामान्य नागरिकों (60 साल से लेकर 80 साल आयुवर्ग) को 50 बीपीएस और सुपर सीनियर सिटीजंस ( 80 वर्ष या इससे अधिक आयुवर्ग) को सामान्य नागरिकों की तुलना में 80 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।