Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन सख्त, 259 पटवारियों को नोटिस, दो निलंबित

Chhattisgarh news बिलासपुर जिले के 259 पटवारी 19 दिनों से हड़ताल पर हैं। पांच एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल काम पर लौटने और गैरहाजिरी पर जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
read more Mahadev App Case: महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत
CG Patwari Notice: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बिलासपुर जिले के 259 पटवारी पिछले 19 दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे तहसीलों में राजस्व से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं। अब बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के एसडीएम ने पटवारियों को कारण बताओ नोटिस (CG Patwari Notice) जारी किया है। उन्हें तुरंत काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं, एसडीएम जांजगीर और एसडीएम शिवरीनारायण ने दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है।
काम पर लौटने और जवाब देने का आदेश
नोटिस में पटवारियों को 48 घंटे में काम पर लौटकर कार्यभार संभालने के निर्देश (CG Patwari Notice) दिए गए हैं। साथ ही उसी दिन तहसीलदार के माध्यम से लिखित जवाब देने को कहा गया है।
प्रशासन ने चेतावनी (CG Patwari Notice) दी है कि तय तारीख पर मुख्यालय में उपस्थित नहीं होने या जवाब नहीं देने पर नियमानुसार एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के मुताबिक, पटवारी 13 अक्टूबर से सक्षम अधिकारी की अनुमति या स्वीकृत अवकाश के बिना ड्यूटी से अनुपस्थित हैं।
डिजिटल सर्वे से धान खरीदी तक के काम प्रभावित
पटवारियों की हड़ताल का असर कई सरकारी कामों पर पड़ रहा (CG Patwari Notice) है। डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक और आगामी धान खरीदी के लिए किसानों के रिकॉर्ड का सत्यापन प्रभावित हुआ है।
इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के लिए जांच रिपोर्ट तैयार करने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व अदालतों से जुड़े मामलों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
फसल नुकसान के सर्वे में भी देरी
नोटिस (CG Patwari Notice) में चक्रवाती तूफान के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में हुई फसल क्षति का जल्द सर्वे करने की जरूरत बताई गई है। नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों को राहत देने की प्रक्रिया भी पूरी करनी है। पटवारियों की हड़ताल से यह काम भी प्रभावित हो रहा है।
वेतन और सेवा पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब
Chhattisgarh newsएसडीएम ने पटवारियों से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के संबंध में भी जवाब मांगा (CG Patwari Notice) है। इसके साथ ही अनुपस्थिति की अवधि के वेतन और सेवा लाभों पर कार्रवाई तथा इस अवधि को सेवा में व्यवधान यानी ‘ब्रेक इन सर्विस’ मानने के मुद्दे पर भी स्पष्टीकरण मांगा (CG Patwari Notice) गया है।