LIC की ये पॉलिसी है बहुत काम की,नॉमिनी को मिल जाते हैं 50 लाख रुपये,निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं

जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता, आज जीवन है और कल को न हो. ऐसे में परिवार के बारे में सोचना सबकी बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है. परिवार के मुखिया के जाने पर बच्चों के सामने आर्थिक तंगी न आए, ऐसे में लोग जीवन बीमा की पॉलिसी लेते हैं. बीमा के मामले में लोग सबसे ज्यादा भरोसा Life Insurance Corporation यानी LIC पर सबसे ज्यादा रहता है. आज हम आपको LIC की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी (LIC New Jeevan Anand) के बारे में बताते हैं, जिससे आप अपने परिवार को किसी भी परेशानी से मुक्त कर सकते हैं.
बहुत काम की है LIC New Jeevan Anand
ये पॉलिसी Whole Life Endowment plan है, जो बचत के साथ साथ सुरक्षा भी देती है. इस योजना के तहत आपको बोनस भी मिलता है. इस पॉलिसी की सबसे खास बात है मैच्योरिटी के बाद भी जमाकर्ता की जिंदगी सिक्योर रहती है क्योंकि उसका रिस्क कवर जारी रहता है जबकि एक निश्चित अवधि के बाद उसे कोई प्रीमियम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें सबसे अहम बात है कि ये पॉलिसीधारक की मृत्यु तक फ्री रिस्क कवर देती है.
नॉमिनी को मिल जाते हैं 50 लाख रुपये
मान लीजिए कि आपकी उम्र 25 साल है, आपने 25 साल के लिए LIC की इस पॉलिसी से 10 लाख का कवर खरीदा है. जब आपकी उम्र 50 साल की होगी तो पॉलिसी मैच्योर होगी. इसके बाद आपको कोई प्रीमियम नहीं भरना है, लेकिन पॉलिसी तबतक चालू रहेगी जबतक आप जीवित हैं. यानी 10 लाख का कवर आपको तबतक मिलता रहेगा. अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो 10 लाख रुपये उसके नॉमिनी को मिल जाते हैं. अगर पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु नहीं होती है तो उसे खुद ही 10 लाख रुपये मिलेंगे.
निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं
सुरक्षा के साथ साथ इसमें आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता है. इस स्कीम के तहत एक लाख रुपये का अश्योर्ड लेना जरूरी है, जबकि निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. आप जितना चाहें उतनी रकम का अश्योर्ड ले सकते हैं. न्यू जीवन आंनद पॉलिसी की अवधि 15 से 35 साल है. इस स्कीम को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. इस पॉलिसी के लिए आप सालाना, छमाही या हर महीने प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं.
हर साल मिलता है बोनस
मान लीजिए एक 25 वर्ष के व्यक्ति ने पांच लाख रुपये का प्लान 12 साल के लिए लिया. तो उसे 27010 रुपये का सालाना प्रीमियम 21 किश्तों में जमा करना होगा. ऐसे में उनका कुल निवेश 5.67 लाख रुपये होगा. इस योजना में बोनस मिलेगा. फिलहाल ये करीब 48 रुपये प्रति हजार रुपये है, जो हर साल मिलता है. इसमें समय समय पर बदलाव होता है और यह 40 से 48 रुपये की रेंज में बदलता रहता है.
अगर 48 रुपये के हिसाब से मान लें, तो आपका 24 हजार रुपये का बोनस प्रति वर्ष के हिसाब से 21 साल में कुल बोनस 5,04,000 रुपये होगा. स्कीम की मैच्योरिटी के बाद इसमें 20 रुपये प्रति 1000 रुपये के हिसाब से फाइनल अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा. यह सम अश्योर्ड 5 लाख की राशि पर करीब 10 हजार रुपये होगा.



