देश

Ladli Behna Yojana Amount Hike: CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, लाडली बहनों के खाते में आएंगे 3000 रुपए!

Ladli Behna Yojana Amount Hikeमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रुपए लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।.

Ladli Behna Yojana Amount Hike मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार काम रही है। मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में प्रत्येक युवा को रोजगार मिले, इसके लिए इन्वेस्टर्स समिट कर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देकर दुनिया में भारत का मान बढ़ाना और मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाना हमारा उद्देश्य है। प्रदेश में महिलाओं, किसानों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के कल्याण के लिए प्रदेश में आगे बढ़कर कार्य किया जा रहा है।

लाड़ली बहना योजना के तहत वर्तमान में कितनी राशि दी जा रही है?

वर्तमान में लाड़ली बहनों को प्रति माह 1,250 रुपये की राशि दी जा रही है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की योजना है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कितने हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया?

56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 337 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

किसानों के लिए कितनी राशि अंतरित की गई है?

Ladli Behna Yojana Amount Hike81 लाख किसानों के खातों में 1,624 करोड़ रुपये भेजे गए हैं

Related Articles

Back to top button