Girl Molested in Bus: अश्लील कमेंट्स से परेशान होकर स्कूली छात्राएं चलती बस से लगाई छलांग, ड्राइवर कंडक्टर समेत 4 अरेस्ट... – RGH NEWS
देश

Girl Molested in Bus: अश्लील कमेंट्स से परेशान होकर स्कूली छात्राएं चलती बस से लगाई छलांग, ड्राइवर कंडक्टर समेत 4 अरेस्ट…

Girl Molested in Bus: बस में दरिंदों से आबरू बचाने 9वीं की दो छात्राओं ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। घटना सोमवार सुबह राजापटना पुल के पास की है। छात्राएं टोरी गांव में परीक्षा देने जा रही थीं। कुंभ बुकिंग के लिए जा रही बस में 4 लोग थे। बदमाशों ने खाली बस में छेड़छाड़ की। दोनों अपने गांव से 5 किमी का ही सफर कर सकीं। बदमाशों की हरकत से इतना डर गईं कि बचाने गाड़ी से कूद गईं। छात्राओं को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक वंशीलाल सेन निवासी कुंडलपुर, परिचालक आसिफ शाह निवासी हिंडोरिया, हुकम निवासी हरदुआ और माधव असाटी निवासी राजापटना को गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन मेें कोर्ट में सरेआम महिला वकील को मारा चाकू

Girl Molested in Busकोर्ट परिसर में महिला वकील पर चाकू से हमले का मामला सामने आया। पुरुष वकील और २ महिला साथियों ने वकील रीति कटारिया पर चाकू से वार किए। उनके हाथ, नाक पर चोटें आईं। रीति का कहना है, वे पति से प्रताडि़त महिला का केस लड़ रही थीं। वह अजय गुप्ता की क्लाइंट थीं पर उन्होंने डाक्यूमेंट रख लिए। महिला और गुप्ता में विवाद हुआ। वे उनकी क्लाइंट बन गईं। गुप्ता चाहते थे, पैरवी न करें पर मैं फीस ले चुकी इसलिए केस लडूंगी। यह सुन गुप्ता आग बबूला हो गए और मारपीट करने लगे। साथी महिलाओं से कहा कि मारो इसको। दोनों महिलाओं और अजय ने मारपीट शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button