ऑटोमोबाइल

कम दाम में 100cc का माइलेज देती है ये 5 बाइक , शानदार डिजाइन के साथ माइलेज भी बढ़िया

कम दाम में 100cc का माइलेज देती है ये 5 बाइक , शानदार डिजाइन के साथ माइलेज भी बढ़िया

कम दाम में 100cc का माइलेज देती है ये 5 बाइक , शानदार डिजाइन के साथ माइलेज भी बढ़िया :

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है। दोपहिया वाहन बाजार में एंट्री-लेवल 100cc मॉडल से लेकर 1000cc सुपरबाइक तक बिक्री पर बाइक की एक बड़ी रेंज है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 28 % हिस्सेदारी के साथ, 100cc बाइक सेगमेंट दोपहिया उद्योग में सबसे बड़ा हिस्सा है। यहां हम आपको टॉप 5 100cc बाइक के बारे में बता रहे हैं जो इस समय भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

कम दाम में 100cc का माइलेज देती है ये 5 बाइक , शानदार डिजाइन के साथ माइलेज भी बढ़िया

Hero HF 100 :

Hero HF 100 बाइक इस समय भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे सस्ती बाइक रही है। इसकी एक्स-शोरूम में कीमत 57,238 रुपये है। HF 100 में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

यह भी पढ़े :लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द,PCC चीफ दीपक बैज बोले

Hero HF Deluxe :

इसके बाद इस सूची में हीरो मोटोकॉर्प की एक और मोटरसाइकिल है। Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) की एक्स-शोरूम कीमत 60,760 रुपये से 67,208 रुपये है। इसमें 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन में 7.9 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

Platina 100 Bajaj :

प्लेटिना 100 बजाज का सबसे किफायती मॉडल है, इसमें बजाज की सिग्नेचर DTS-i तकनीक वाले 102cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है और यह एकमात्र बाइक है जिसमें फ्यूल-इंजेक्शन नहीं मिलता है। यह इंजन 7.9hp पॉवर और 8.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जो इसके सभी 100cc प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा है। प्लेटिना का सबसे खास फीचर यह है कि इसमें एलईडी डीआरएल मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 67,808 रुपये है।

Hero HF Deluxe 100 :

हीरो एचएफ डीलक्स 100 सीसी सेगमेंट में बहुत पॉपुलर है. इसमें लगा 97cc ‘स्लॉपर’ इंजन हीरो की i3S स्टॉप-स्टार्ट तकनीक से लैस है। टीवीएस स्पोर्ट की तरह, निचले वेरिएंट में किक स्टार्टर मिलता है, जबकि हाई वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक स्टार्टर की सुविधा मिलती है।  इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹59,998 से 68,768 रुपये के बीच है।

Honda Shine 100 :

होंडा की लेटेस्ट बाइक Shine (शाइन) 100cc की एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये है। नई होंडा शाइन 100 में 98.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7.2 bhp का पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

 

Related Articles

Back to top button