छत्तीसगढ़

लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द,PCC चीफ दीपक बैज बोले

Names of Congress candidates for Lok Sabha to be announced soon, PCC Chief Deepak Baij said

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दावेदारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। पीसीसी स्तर पर नाम भेजे जा चुके हैं, जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसके बाद नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। ये जानकारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने दी है।

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, बैठक के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस का झंडा।
कांग्रेस का झंडा।

कहीं सिंगल नाम तो कहीं पैनल

दीपक बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए ज्यादातर सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं, लेकिन कुछ सीटें ऐसी हैं, जिसके लिए पैनल तैयार किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का इंतजार है। जब आलाकमान बैठक रखेगी, तब पूरी 11 सीटों पर मुहर लगेगी।

लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द,PCC चीफ दीपक बैज बोले

आचार संहिता से पहले नाम जारी करने की कोशिश

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का शुरू से यही कहना है कि आचार संहिता से पहले सभी सीटों पर नाम जारी कर दिए जाएंगे, केवल एक दौर की बैठक बाकी है, जिसके बाद नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज।

हम मजबूत विपक्ष- दीपक बैज

केदार कश्यप के चुनाव के बाद दीपक बैज भी गायब हो जाएंगे वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चुनाव होने दीजिए। हमें पता है कि बीजेपी 5 साल सत्ता में नहीं रहने के बाद साढ़े 4 साल गायब थी। लास्ट दो महीने क्षेत्र में दिखी है। चुनाव हैं, परिणाम आते-जाते रहते हैं।

लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान जल्द,PCC चीफ दीपक बैज बोले

हम मजबूत विपक्ष हैं। जनता के लिए हम मजबूती से आवाज उठाएंगे। हमारे सीनियर नेता विधानसभा की कार्यवाही में थे, तमाम सीनियर नेता भी अब जिलों का दौरा करेंगे।

राहुल गांधी को बनाना है पीएम

दीपक बैज ने कहा कि कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। उनकी एक ही मंशा है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनानी है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है। उसी का नतीजा है कि हमारे कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि लोकसभा में ज्यादा सीटें जीतेंगे। देश में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button