June Bank Holiday 2026: जून में 11 दिन बंद रहेगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

June Bank Holiday 2026: जून में 11 दिन बंद रहेगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

June Bank Holiday 2026: मई का महीना समाप्त होनेे वाला है। ऐसे में यदि आप भी जून के महीने में कोई पैसे से संबंधित लेनदेन का काम करना चाहते हैं या आपकी कोई एफडी मैच्योर होने वाली है और उसे आप लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि आरबीआई (RBI) के अनुसार जून में बैंक कब कब बंद रहेंगे।

 

read more Rules Changing from 1st June: LPG से UPI तक 1 जून से बदल रहे 6 बड़े नियम; जानिए आपके जेब पर कितना पड़ेगा असर?

 

 

आरबीआई ने जारी की लिस्ट

आपको बता दें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) यानी आरबीआई ने जून महीने की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इस लिस्ट में महीने शनिवार और रविवार की छुट्टियां कॉमन होती हैं। इसके अलावा कई राज्यों में त्योहारों और लोकल त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 जून को महीने का दूसरा शनिवार और 27 जून को चौथा शनिवार होने के चलते बैंकों में काम काज नहीं होगा।

 

बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

 

जून 2026 में शेयर बाजार (BSE और NSE) कुल 10 दिन बंद रहेंगे। 26 जून को मुहर्रम के कारण बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा महीने के चार शनिवार (6, 13, 20 और 27 जून) और चार रविवार (7, 14, 21 और 28 जून) को भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।

 

 

जून में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

 

7 जून (रविवार)- देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.

13 जून (शनिवार)-देश के सभी बैंकों में सेकेंड सैटर्डे की छुट्टी रहेगी.

14 जून (रविवार)-देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.

15 जून (सोमवार)- आइजोल और भुवनेश्वर में YMA Day और राजा संक्रांति के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

21 जून (शनिवार)-देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.

25 जून (गुरुवार)-विजयवाड़ा में मुहर्रम के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.

26 जून (शुक्रवार)- मुहर्रम और आशूरा के चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, भोपाल, रांची और कई अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

27 जून (शनिवार): देश के सभी बैंकों में फोर्थ सैटर्डे की छुट्टी रहेगी.

28 जून (रविवार): देश के सभी बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा.

June Bank Holiday 202629 जून (सोमवार): शिमला में संत गुरु कबीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. 30 जून (मंगलवार)- आइजोल में रेमा नी त्योहार के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

Related Articles

Back to top button