Jio लाया धमाकेदार Offer! 15 दिन तक दे रहा है Free Internet – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Jio लाया धमाकेदार Offer! 15 दिन तक दे रहा है Free Internet

आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए Reliance Jio ने 3 यूनिक इनिशिएटिव्स के साथ जियो इंडिपेंडेंस डे ऑफर की घोषणा की है, जो भारतीयों के लिए जियो डिजिटल लाइफ के रोमांचक नए लाभ लेकर आए हैंय इन पहलों में 2999 रुपये के रिचार्ज प्लान पर 3000 रुपये के लाभ के साथ ‘जियो फ्रीडम ऑफर’, 750 रुपये में एक विशेष ’90 का अनलिमिटेड प्लान’ और एक ‘हर घर तिरंगा, हर घर जियोफाइबर’ ऑफर शामिल है, जो 15 दिन के बेनिफिट्स के साथ आते हैं…

‘हर घर तिरंगा, हर घर जियोफाइबर’ ऑफर

जियोफाइबर इंडिपेंडेंस-डे ऑफर – ‘हर घर तिरंगा, हर घर जियोफाइबर’ उन सभी नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो एक नया जियोफाइबर कनेक्शन खरीदते हैं. उनको 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच जियोफाइबर पोस्टपेड एंटरटेनमेंट बोनान्जा प्लान लेना होगा. यह ऑफर सिर्फ उन लोगों के लिए है जो नया प्लान लेंगे. यूजर को एक्टिवेशन के समय सिलेक्टेड प्लान पर 15 दिन का अतिरिक्त लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं ऑफर को डिटेल में…

क्या है ऑफर और कैसे प्राप्त करें?

अगर आप यह ऑफर प्राप्त करने जा रहे हैं तो आप जियो के नए कस्टमर होने चाहिए और आपको पोस्ट पेड एंटरटेनमेंट बोनान्जा प्लान लेना होगा. यह ऑफर सिर्फ 499 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान के लिए एप्लिकेबल है.

अगर आप 15 दिन के लिए फ्री बेनिफिट्स लेना चाहते हैं तो आपको 12 अगस्त से 16 अगस्त के बीच इस प्लान को चुनना होगा. 19 अगस्त तक प्लान एक्टिवेट हो जाएगा. लेकिन ऑफर तभी मिलेगा जब आपने 6 महीने के लिए या फिर साल भर के लिए ऑफर लिया हो.

Related Articles

Back to top button