JIO यूजर्स सावधान,भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां,

रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स को e-KYC स्कैम से बचने के लिए चेतावनी के साथ कुछ टिप्स दिए हैं। कंपनी बाकायदा इन स्कैम से बचाने के लिए यूजर्स को मैसेज अलर्ट भी भेजती रहती है। आइए उन 5 टिप्स के बारे में जानते हैं…
1.e-KYC वैरिफिकेशन के नाम पर होने वाले ठगी से बचें
रिलायंस जियो का कहना है कि e-KYC वैरिफिकेशन के नाम पर आने वाले कॉल या मैसेज को रिस्पॉन्ड न करें। इसमें फ्रॉड करने वाले यूजर्स को KYC वैरिफिकेशन के नाम पर किसी नंबर पर कॉल करने के लिए कहते हैं। ऐसे फ्रॉड कॉल से यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है।
2. कनेक्शन बंद करने का भी दे रहे झांसा
कंपनी का कहना है कि यदि आपको कनेक्शन बंद करने की धमकी वाले कॉल या मैसेज से आ रहे हैं तो सावधान रहें। रिलायंस जियो ने कस्टमर्स से कहा है कि इन कॉल्स में कस्टमर्स को e-KYC पूरा करने के लिए कहा जाता है। e-KYC पूरा न होने पर कनेक्शन को भी बंद करने की बात कही जाती है, लेकिन कस्टमर्स स्कैमर्स के झांसे में न आएं।
3. मैसेज में मिले अनजान लिंक पर क्लिक न करें
जियो ने कहा है कि कस्टमर्स मैसेज में उन लिंक पर क्लिक न करें जिनमें e-KYC करने की बात कही जा रही हो। दूसरे अनजान लिंक पर भी कस्टमर्स को क्लिक करने से बचना चाहिए। कंपनी ने कहा कि वो कस्टमर्स को कभी भी माय जियो ऐप के अलावा कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहेगा।



