IPL 2026 Schedule Change: BCCI ने IPL 2026 के शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव, जाने कब होगा अब अगला अहम मुकाबला

IPL 2026 Schedule Change:बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस वर्ष के लिए आईपीएल के शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं। खासकर, सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मैच का समय अब बदल दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 13 अप्रैल को इस बदलाव के बारे में जानकारी दी और इसके पीछे की कारण भी स्पष्ट किये।
कब होगा अब अगला मुकाबला
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 26 अप्रैल को मुकाबला दोपहर 3:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाना था. लेकिन अब ये मैच लगभग 1 महीने बाद यानी 21 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.
क्या है बदलाव की वजह ?
अहमदाबाद में 26 अप्रैल को नगर निगम चुनाव के मद्देनजर, बीसीसीआई ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक निर्णय लिया है। यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल के कार्यक्रम में इस प्रकार का महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। इससे पहले, 2025 में कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भी मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया गया था।
कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?
आईपीएल 2026 में अब तक गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन औसतन रहा है, जबकि सीएसके ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. गुजरात ने खेले गए 4 मैच में 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि सीएसके को खेले गए 4 मैच में 1 मुकाबले में जीत मिली है. अंक तालिका में गुजरात 4 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है, जबकि सीएसके 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर है. सीएसके को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वापसी की। इस बीच, टीम के कप्तान एमएस धोनी अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे आगामी मैच में दिख सकते हैं।.



