खेल

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया, लखनऊ की IPL में लगातार दूसरी जीत

KKR vs LSG  डेथ ओवरों में मुकुल चौधरी के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सांसे रोक देने वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया. मुकुल चौधरी जब बैटिंग को आए थे, तब टीम संघर्ष कर रही थी. लेकिन आखिरी में चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए और लखनऊ को जीत दिला दी. लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे और आखिरी गेंद पर सिंगल के साथ लखनऊ ने जीत दर्ज की.

 

इससे पहले, अजिंक्य रहाणे- अंगकृष रघुवंशी के बाद कमैरून ग्रीन-रोवमैन पॉवेल की साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 का स्कोर खड़ा किया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब हुई थी और फिन एलन एक बार फिर फ्लॉप हुए. लेकिन उसके बाद रहाणे और रघुवंशी ने 52 गेंदों में 84 रनों की साझेदारी की. दिग्वेश राठी ने इस साझेदारी को तोड़ा. इसके बाद अगले ओवर में सिद्धार्थ ने रघुवंशी का शिकार किया. कोलकाता ने इसके बाद रिंकू का विकेट गंवाया. 12 रन के अंदर 3 विकेट गंवा चुकी, कोलकाता के लिए इसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने साझेदारी की. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की. कोलकाता के लिए रघुवंशी ने 45, रहाणे ने 41, पॉवेल ने नाबाद 39, ग्रीन ने नाबाद 32 रन बनाए.

 

read more Chhatisgarh Latest News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

 

 

ऐसी हैं दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन

 

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी

 

KKR vs LSGलखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

ख़बर शेयर करें:

Back to top button