छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: बड़ा हादसा: स्वामी आत्मानंद स्कूल में लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत

Chhattisgarh news राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा के समीप स्थित सिमगा तहसील के हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है, जहां लंबे समय से जर्जर पिलर में लगा लोहे का गेट 7 वर्षीय मासूम बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, सात वर्षीय शिवम यादव पिता नन्हीं यादव निवासी रतनपुर बिलासपुर रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया था। शनिवार को वह स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के सामने खेल रहा था, तभी जर्जर पिलर से लगा स्कूल का लोहे का गेट उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

Read more Latest Cg News: विशेष लेख : पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

 

 

ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे मरम्मत की मांग

ग्रामीण लंबे समय से जर्जर पिलर पर लगे गेट की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका दुष्परिणाम एक सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत के रूप में सामने आया।

 

 

खड़े हुए बड़े सवाल

Chhattisgarh newsघटना के बाद सिमगा एडीएम ने जांच के आदेश तो दे दिए, लेकिन इस घटना ने एक बड़े सवाल को जन्म दे दिया है कि विद्या के मंदिरों में जहां उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है। वहां ऐसी घोर लापरवाही जो भविष्य की ही जान ले ले कब तक चलती रहेगी ? क्या इस घटना के बाद सरकार कोई सबक लेगी, क्या प्रबंधन में बैठे जिम्मेदारों पर हत्या का मामला दर्ज होगा

ख़बर शेयर करें:

Back to top button