DC vs GT: गुजरात ने दिल्ली को एक रन से हराया, IPL-19 में गुजरात की पहली जीत – RGH NEWS
खेल

DC vs GT: गुजरात ने दिल्ली को एक रन से हराया, IPL-19 में गुजरात की पहली जीत

DC vs GT गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हराया। दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली है।

 

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

 

राशिद खान ने 3 विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। सिराज को एक विकेट मिला। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली। आखिर में डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन बनाए। लेकिन, ये दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके।

 

read more सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

 

GT के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैच का स्कोरबोर्ड

 

दोनों टीमों की प्लेइंग

 

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शन: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर।

 

DC vs GTगुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा

Related Articles

Back to top button