IPL 2024: SRH ने सोशल मीडिया के ज़रिए नए कप्तान का किया ऐलान, एडन मार्करम की हुई छुट्टी
IPL 2024: SRH ने सोशल मीडिया के ज़रिए नए कप्तान का किया ऐलान, एडन मार्करम की हुई छुट्टी

IPL 2024: SRH ने सोशल मीडिया के ज़रिए नए कप्तान का किया ऐलान, एडन मार्करम की हुई छुट्टी। आईपीएल 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान पैट कमिंस को अपना अगुवा नियुक्त किया है। जी हां हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को अपना कप्तान बनाया है। बता दे, पिछले दो सीजन से हैदराबाद एडेन मार्करम की कप्तानी में खेल रही थी, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लीडरशिप में बदलाव किया गया।जिसको लेकर सोशल मीडिया के ज़रिए सनराइजर्स हैदराबाद ने नए कप्तान का एलान किया।
IPL 2024: SRH ने सोशल मीडिया के ज़रिए नए कप्तान का किया ऐलान, एडन मार्करम की हुई छुट्टी
काव्या मारन ने लगाई थी भारी रकम की बोली
आईपीएल नीलामी में पैट कमिंस पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने 20.50 करोड़ रुपये की भारी रकम बोली लगाई थी। कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप में जीत दिलाई, जिसके बाद अब वह आईपीएल में अपनी पहली कप्तानी की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
पैट कमिंस ने किए थे कई बड़े कारनामे
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, जो पिछले सीजन तक कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया था। भले ही पैट कमिंस टूर्नामेंट में गेंद से इतने प्रभावी साबित नहीं हुए हैं, लेकिन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की क्षमता और कप्तानी का विकल्प उन्हें एक बेशकीमती खिलाड़ी बनाता है। इसके साथ ही पैट कमिंस के लिए 2023 का साल बेहद ही शानदार गुज़रा था। कमिंस ने 2023 में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने के साथ कई बड़े कारनामे किए थे।
IPL 2024: SRH ने सोशल मीडिया के ज़रिए नए कप्तान का किया ऐलान, एडन मार्करम की हुई छुट्टी
खराब प्रदर्शन के चलते एडेन मार्करम की छुट्टी
सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइजी के लिए बतौर कप्तान एडेन मार्करम का रिकॉर्ड इतना भी खराब नहीं रहा है। एडेन मार्करम ने SA20 में फ्रैंचाइजी की ही मालिकाना हक वाली टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कप्तानी करते हुए लगातार दो टाइटल दिलाए हैं,लेकिन साल 2023 में SRH के खराब प्रदर्शन और पैट कमिंस के असाधारण नेतृत्व कौशल ने बदलाव के लिए उन्हें प्रेरित कर ही दिया। मार्करम की कप्तानी में टीम 14 में से सिर्फ 4 लीग मैच ही जीत सकी थी। वही टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर रही थी।
ये भी पढ़े: शानदार लुक वाली 7 सीटर Maruti Ertiga सिर्फ 2 लाख देकर लाएं घर, यहाँ जाने क्या है डील