खेल

IPL से संन्यास ले रहे धोनी? मचा हड़कंप

MS Dhoni Retirement from IPL नई दिल्ली दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बहुत पहले ही संन्यास ले चुके है। धोनी अब केवल IPL में खेलते हुए नजर आते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि IPL से भी धोनी की विदाई होने वाले है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी के बयान के बाद से धोनी के फैंस को झटका लग सकता है।

धोनी का ये आखिरी सीजन!

क्रिकेट में ‘थाला’ से मशहूर धोनी के लिए यह आईपीएल का आखिरी सीजन साबित हो सकता है। वह 14 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। यदि CSK प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहती है तो धोनी का IPL में विदाई मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के खिलाफ हो सकता है। बता दें कि वह साल 2008 यानी शुरुआती सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं।

CSK अधिकारी ने किया दावा

चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने कहा कि ‘हां एमएस धोनी का एक खिलाड़ी के तौर पर यह आखिरी सीजन होगा। अभी तक हमें यही जानकारी मिली है। जाहिर तौर पर यह उनका निजी फैसला है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर टीम मैनेजमेंट को नहीं बताया है कि वह संन्यास लेंगे। फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि आईपीएल की चेन्नई में वापसी हो रही है लेकिन हमारे लिए यह अच्छा नहीं होगा कि धोनी अपना आखिरी सीजन खेलने उतरेंगे।’ 41 साल के धोनी ने आईपीएल के पिछले सीजन में कप्तानी रवींद्र जडेजा को सौंप दी थी लेकिन ये ऑलराउंडर टीम को सफलता नहीं दिला पाया। इसी के चलते जडेजा से फिर कप्तानी धोनी को दे दी गई

Read more:धूम मचाने आया ये धाकड़ स्मार्टफोन, कीमत बस इतनी

IPL के शेड्यूल का हुआ ऐलान

MS Dhoni Retirement from IPLदुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग आईपीएल के आगामी सीजन (IPL-2023) का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस प्रतिष्ठित टी20 लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी किया। सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा जो मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। वहीं, फाइनल मैच 28 मई को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button