अन्य खबर

IndiGo: कोलकाता हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा; अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, दो ग्राउंड स्टाफ घायल

IndiGo भारतीय विमानन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आंधी-तूफान के चलते कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े एक इंडिगो विमान पर बिजली गिर गई।

 

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, घटना तब हुई जब इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) एयरोब्रिज 56L पर खड़ी थी। एयरपोर्ट ऑपरेशन्स कंट्रोल सेंटर (AOCC) ने पहले ही मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था, क्योंकि इलाके में आंधी-तूफान और भारी बारिश हो रही थी।

 

read more PM Kisan Yojana 23rd Installment: किसानों के लिए GOOD NEWS! कल आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, सरकार ने किया ऐलान

 

 

विमान में 147 लोग सवार थे 

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर विमान में सवार सभी 141 यात्री और 6 क्रू सदस्यों को उतार लिया गया। बाद में उन्हें दूसरे विमान VT-ICD में बिठाया गया, जिसने अगरतला के लिए उड़ान भरी।

किसी को गंभीर चोट नहीं 

इंडिगो के अनुसार, बिजली गिरने से रनवे पर काम करने वाले दो कर्मचारी को मामूली चोटे आई हैं उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

IndiGoशुक्रवार सुबह से ही कोलकाता और उसके आस-पास के कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है और ट्रैफिक की समस्या आ रही ह।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button