छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु की पाती’ पढ़कर भावुक हुईं ग्रेसी जैकब, बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं ने छुआ दिल

Today Cg News :  एमसीबी/06 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा भेजी जा रही ‘विष्णु की पाती’ हितग्राहियों के जीवन में खुशियां और अपनत्व का संदेश लेकर पहुंच रही है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खोंगापानी निवासी श्रीमती ग्रेसी जैकब को मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्तिगत शुभकामना पत्र प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री की पाती में अपनी बिटिया के स्वस्थ, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं पढ़कर ग्रेसी जैकब भावुक हो उठीं। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

मिनीमाता महतारी जतन योजना से बेटी के पालन-पोषण में मिली मदद

ग्रेसी जैकब को छत्तीसगढ़ शासन की मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी बेटी के पालन-पोषण और उसकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें मातृत्व से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में सहयोग दिया और परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने पाती में की बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी पाती में ग्रेसी जैकब और उनके परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग ग्रेसी जैकब ने अपनी बेटी के पालन-पोषण में किया, यह जानकर उन्हें प्रसन्नता हुई।

मुख्यमंत्री ने बिटिया के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए संदेश दिया कि वह हंसती-खेलती बड़ी हो, अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त करे और जीवन में अपने सपनों को साकार करे। उन्होंने ग्रेसी जैकब को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा परिवार के सभी सदस्यों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री का स्नेह भरा संदेश पाकर ग्रेसी जैकब ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री की पाती प्राप्त होने पर ग्रेसी जैकब ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत पत्र भेजकर उनके परिवार और बिटिया के प्रति आत्मीयता जताना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिली 20 हजार रुपये की सहायता राशि बेटी की देखभाल और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हुई है। ग्रेसी जैकब ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं से भरा पत्र उनके परिवार के लिए एक यादगार अनुभव है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजना और मुख्यमंत्री के आत्मीय शुभकामना संदेश के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की ‘विष्णु की पाती’ ग्रेसी जैकब के परिवार के लिए केवल शुभकामना संदेश ही नहीं, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और अपनत्व का प्रतीक बन गई है। वहीं मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता माताओं को अपने बच्चों की बेहतर देखभाल और पालन-पोषण में सहयोग प्रदान कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button