खेल

Indian Cricket Team: टीम इंडिया को मिला एक और बड़ा गिफ्ट,विश्व कप की जीत से गदगद हुए इस राज्य के मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Indian Cricket Team टी20 विश्वकप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता है। जिसके बाद गुरुवार को टीम इंडिया भारत पहुंचे, तो सबसे पहले उनका दिल्ली के एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। जिसके बाद मुंबई विक्ट्री परेड हुई और इस दौरान बीसीसीआई ने विश्व विजेता भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपए का चेक दिया। जिसके बाद अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बड़ा ऐलान किया है।

दरसअल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को भारतीय टीम के विश्व विजेता को 11 करोड़ रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह घोषणा यहां विधान भवन में की गई जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया गया। सीएम शिंदे ने अपने आवास पर कैप्टन रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे का सम्मान किया। साथ ही खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

Read more : Cg News :छतीसगढ़ के इस जिले से दो स्कूल छात्रा गायब, जानिये पूरा मामला

Indian Cricket Team वहीं खिलाड़ियों के स्वागत के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुरुवार को मैंने भारतीय टीम का वेलकम किया था और आज रोहित शर्मा यहां आए, मैं इसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। सीएम शिंदे ने कहा हमें फख्र है कि वह मुंबई के कई खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी वह डाउन टू अर्थ हैं और मैं अपने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करता हूं।

 

Related Articles

Back to top button