RGHNEWS ब्रेकिंग :- IAS अफसरों के ट्रांसफर...चंद्रकांत रायगढ़ के सहायक कलेक्टर बने.... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

RGHNEWS ब्रेकिंग :- IAS अफसरों के ट्रांसफर…चंद्रकांत रायगढ़ के सहायक कलेक्टर बने….

रायपुर   सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने 05 IAS अफसरों का नया पोस्टिंग आदेश जारी किया है। 2017 बैच के IAS चंद्रकांत वर्मा को जो  सारंगढ़ संभाल रहे थे … अब सारंगढ़ SDM  से रायगढ़ का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के देवेश कुमार ध्रुव को बिलासपुर के सहायक कलेक्टर से बलौदाबाजार-भाटापारा का SDM बनाया गया है।

वहीं 2018 बैच के ही अभिषेक शर्मा सरगुजा के सहायक कलेक्टर से SDM कटघोरा, कोरबा बनाया गया है। जबकि उसी बैच के अविनाश मिश्रा को बस्तर सहायक कलेक्टर से दंतेवाड़ा का SDM और संबित मिश्रा को सहायक कलेक्टर रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button