दो दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी की गई छुट्टी – RGH NEWS
देश

दो दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी की गई छुट्टी

भुवनेश्वरः सात जुलाई को जगन्नाथ रथयात्रा का पर्व है। इसे लेकर ओडिशा के पुरी में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इस बार रथयात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। रथयात्रा पर्व को लेकर ओडिशा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सात और आठ जुलाई को रथयात्रा के लिए दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की है। दोनों दिन सभी सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खुद इसकी घोषणा की है।

दो दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में भी की गई छुट्टी

दरअसल, सात जुलाई को होने वाले रथयात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुरी में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री मांझी ने दो दिन छुट्टी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के शुभ समय पर होने को लेकर जोर दिया जो नवगठित भाजपा सरकार के कार्यकाल के साथ मेल खाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि रथयात्रा दो दिन तक चलेगी, इसलिए मैं संबंधित अधिकारियों को इन दो दिनों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश देता हूं।’’ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रथयात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग मांगा।

Read more : कलेक्टर की त्वरित कार्यवाही से दिव्यांग श्रीमती हेमबाई साहू को मिली स्मार्ट श्वेत छड़ी

सीएम माझी ने दिए ये अहम निर्देश
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री, विभिन्न विभागों के मंत्री, जिले के सभी विधायक, मुख्य सचिव, मंदिर के मुख्य प्रशासक, जिला कलेक्टर, एसपी, सेवादार और विभिन्न क्षेत्र के व्यक्ति विशेष उपस्थित थे। बैठक में रथ निर्माण, रीति-नीति, भक्तों के अनुशासित दर्शन, पेयजल आपूर्ति, निर्वाध बिजली, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, परिमल व्यवस्था जैसे विषयों पर एक-एक कर मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और विस्तार से बैठक में चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button