Helicaptor crash: बड़ा हादसा; हेलीकॉप्टर की हवाई टक्कर में पांच लोगों की मौत

Helicaptor crash ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हेलीकॉप्टर एक कार डीलरशिप पर गिर गया, जिससे कई गाड़ियों में भी आग लग गई। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
फायरफाइटर्स ने बताया कि रविवार सुबह रियो डी जनेरियो के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद शहर के पश्चिमी इलाके में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है।
Helicaptor crashवहीं रियो डी जनेरियो के मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर एक कार डीलरशिप पर गिरा, जहां कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खड़ी थीं। इससे वहां आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।



