Health Benefits Of Dates: सर्दियों में रात को सोने से पहले करें 2 खजूर का सेवन, मिलेंगे ये 4 बड़े फायदे – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health Benefits Of Dates: सर्दियों में रात को सोने से पहले करें 2 खजूर का सेवन, मिलेंगे ये 4 बड़े फायदे

Health Benefits Of Dates ठंड के मौसम में आपको अपने शरीर की खास देखभाल करनी होती है। सर्दियों के मौसम में पाचन शक्ति अपेक्षाकृत कमजोर हो जाती है। जिससे हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है और फर्टिलिटी में भी कमी आ जाती है। इसलिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ कई प्रभावकारी उपाय बताते हैं, जिससे महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी में सुधार होता है। इसके लिए आप रात में समय सोने से पहले 2 भुने हुए खजूर का सेवन कर सकते हैं। जानिए भुने खजूर खाने से क्या फायदा मिलता है।

 

भुने खजूर खाने के फायदे

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया, आयुर्वेद में खजूर को बेहद फायदेमंद माना गया है। खजूर के सेवन से शरीर में ताकत आती है और प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है। सर्दियों के मौसम में खजूर को भूनकर खाने से शरीर में गर्मी आती है और वात दोष शांत हो जाता है। खजूर को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी अच्छा माना जाता है। जब आप पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करते हैं तो आपकी फर्टिलिटी अच्छी हो जाती है, हॉर्मोन्स भी संतुलित हो जाते हैं और बीज की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।

 

read more Bangladesh Hindu Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म जारी, कट्टरपंथियों ने हिंदू कारोबारी को धारदार हथियारों से किया हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

 

हॉर्मोनल संतुलन- खजूर में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे आयरन, मिनरल्स जो आपके शरीर के अंदर एंडोक्राइन ग्लैंड की स्थिति में सुधार लाते हैं। इसके सेवन से आपके पीरियड्स नियमित हो जाते हैं और और ओवुलेशन समय पर होता है जिससे प्रेगनेंसी आसान हो जाती है।

 

गर्भाशय की मजबूती- गर्भाशय कमजोर होने के कारण महिलाओं का बार बार गर्भपात हो जाता है इसलिए आप रात में सोने से पहले भुना हुआ खजूर खा सकते हैं, इससे आपकी गर्भाशय की मांसपेशियां मजबूत होंगी और इम्प्लांटेशन के बाद शिशु का अच्छे से विकास हो पायेगा।

 

पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार- पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए भी भुने हुए खजूर को अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से पुरुषों का स्पर्म काउंट और मोटिलिटी बढ़ता है जिससे गर्भधारण में आसानी होती है।

 

भुने हुए खजूर को रात में सोने से पहले ही क्यों खाएं?

सोते समय आपका शरीर अपने आप को रिपेयर कर रहा होता है और अगर आप सोने से पहले भुने हुए खजूर खाते हैं तो शरीर इसमें मौजूद पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित कर पाता है। आप रात में सोने से पहले इसको हल्के गुनगुने दूध के साथ भी ले सकते हैं। इससे आपकी फर्टिलिटी बेहतर होगी और हॉर्मोन्स संतुलित रहेंगे।

 

भुने हुए खजूर का सेवन कैसे करें? 

रात में सोने से पहले 2 खजूर को तवे पर भून लें और इसे हल्के गुनगुने दूध के साथ लें। नियमित रूप से 3 महीने तक ऐसा करने से आपकी प्रजनन क्षमता में सुधार होगा। इससे गर्भधारण में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इससे आपका शरीर भी गर्म रहता है गर्भाशय भी मजबूत होता है।

 

 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

Related Articles

Back to top button