बिजनेस

Gold Silver Rate Today: सोना- चांदी की कीमतों में आज बंपर गिरावट; 6000 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ चांदी, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today  देश में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज यानी 25 जून की सुबह इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गिल्ड-सिल्वर की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी भी 6550 रुपए सस्ती हुई है।

 

read more EPFO: EPFO यूजर्स के लिए जरूरी खबर! 3 दिनों तक बंद रहेगा क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग, जानें कब चालू होगी सर्विस?

 

Gold Silver Rate Todayआज सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,44,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मुंबई में इसका भाव 1,44,320 रुपए प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,200 रुपए घटकर 1,48,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,32,440 ₹1,44,470
मुंबई ₹1,32,290 ₹1,44,320
अहमदाबाद ₹1,32,340 ₹1,44,370
चेन्नई ₹1,33,490 ₹1,45,630
कोलकाता ₹1,32,290 ₹1,44,320
हैदराबाद ₹1,32,290 ₹1,44,320
जयपुर ₹1,32,440 ₹1,44,470
भोपाल ₹1,32,340 ₹1,44,370
लखनऊ ₹1,32,440 ₹1,44,470
चंडीगढ़ ₹1,32,440 ₹1,44,470

चांदी की कीमत

Gold Silver Rate Todayगोल्ड के साथ साथ आज चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 25 जून की सुबह इसकी कीमत घटकर 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 60.48 डॉलर प्रति औंस पर है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button