Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से गांजा परिवहन करते रायगढ़ के दो युवक गिरफ्तार
आरोपियों से 2.033 किलो गांजा, स्कूटी और दो मोबाइल सहित ₹1.09 लाख की संपत्ति जब्त, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल

Raigarh News : *29 नवंबर, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने धौराभांठा मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी से गांजा परिवहन कर रहे रायगढ़ के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.033 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और गांजा परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी सहित कुल ₹1,09,000 की संपत्ति जब्त की गई है। तमनार पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपी तथा ओडिशा के गांजा विक्रेता के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है ।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.11.2026 की शाम थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धौराभांठा स्थित मुन्ना फैब्रिकेशन के सामने मेन रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हमीरपुर बॉर्डर की ओर से काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी में सवार होकर आ रहे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। दोनों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम आजाद अली पिता अजीज अली उम्र 25 वर्ष निवासी गंगाराम तालाब पारा, इंदिरा नगर रायगढ़ तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शिवम निषाद पिता राजेश निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चौक रायगढ़ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर दोनों ने स्कूटी की डिक्की में गांजा रखना स्वीकार किया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर गवाहों की उपस्थिति में स्कूटी की तलाशी ली गई, जिसमें कपड़े के थैले के अंदर भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओडिशा राज्य के कनकतोरा में कम कीमत पर गांजा मिलने की जानकारी होने पर दोनों अपनी स्कूटी से वहां गए थे और एक व्यक्ति से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में धौराभांठा की ओर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *कुल 2.033 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000* है, बरामद किया। इसके अतिरिक्त आरोपी आजाद अली से लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल, शिवम निषाद से वीवो कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की *होंडा एक्टिवा स्कूटी*, जिसकी कीमत लगभग ₹70,000 है, जब्त की गई। इस प्रकार कुल ₹1,09,000 की संपत्ति की जब्ती की गई है। मामले में दोनों आरोपियों के साथ गांजा उपलब्ध कराने वाले ओडिशा के कनकतोरा निवासी एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। थाना तमनार में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*—
1. आजाद अली पिता अजीज अली, उम्र 25 वर्ष, निवासी गंगाराम तालाब पारा, इंदिरा नगर, रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली।
2. शिवम निषाद पिता राजेश निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर चौक, रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली।
*जप्ती*-
1. 2.033 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹30,000
2. बिना नंबर काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी, कीमत लगभग ₹70,000
3. दो मोबाइल (लावा कीपैड मोबाइल+ वीवो कंपनी टचस्क्रीन मोबाइल) कीमत लगभग ₹70,000
*जुमला – ₹1,09,000*
*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम* —
थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष पोया, एएसआई गौतम ठाकुर, प्रधान आरक्षक विपिन पटेल तथा आरक्षक रंजीत भगत, पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार एवं मेघराज निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*
*“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के विरुद्ध पुलिस की इस मुहिम में आमजन भी सहयोग करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।”*