Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, एक झटके में ₹2950 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का ताजा रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, एक झटके में ₹2950 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today : अगर आप सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज गोल्ड के दाम में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अगर आप निवेश के तौर पर या शादी के लिए गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो आज गोल्ड खरीद सकते हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड 15630 रुपये का एक ग्राम मिल रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 15255 रुपये का मिल रहा है। अगर चांदी की बात करें, तो आज भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी 262900 रुपये प्रति किलो बिक रही है।वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 2,950 रुपए बढ़कर 2.66 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

 

सोना इस साल 23 हजार और चांदी 36 हजार महंगी

 

इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 26 हजार रुपए और चांदी 41 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

 

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.66 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

शहर 24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम) 22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम) चांदी 999 फाइन ( /किलो)
मुंबई 159,250 145,979 266,260
नई दिल्ली 158,970 145,723 265,810
बेंगलुरु 159,370 146,089 266,470
कोलकाता 158,980 145,723 266,200
हैदराबाद 159,450 146,163 266,970
चेन्नई 159,660 146,355 267,330

 

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

Gold Silver Rate Todayसोने और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी की वजहें साफ दिखाई देती हैं। वैश्विक तनाव और अनिश्चित माहौल के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव भी इस रुझान को और तेज कर रहा है। इसके अलावा भारत में इंपोर्ट टैक्स बढ़ने का असर भी सीधे तौर पर कीमतों पर दिख रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button