बिजनेस

Gold Silver Rate Crash Today: सोना हुआ सस्ता; चांदी के भाव में 16000 से अधिक की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Crash Today: आज अचानक इंटरनेशल और देश के कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई। आज यानी 6 जून को चांदी 16,000 रुपए से ज्‍यादा सस्ती हुई। वहीं गोल्ड की कीमतों में भी गिरावट आई। अचानक हुई इस गिरावट की वजह अमेरिका बताया जा रहा है।

 

क्या है ताजा भाव

देश में बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज बाजार खुलते हुए ही चांदी एक ही झटके में 16,600 रुपए गिर गई। जबकि सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट हुई। जानकारी के लिए बता दें कि कल यानी 5 जून शु्क्रवार को रात 11.30 बजे कमोडिटी मार्केट के बंद होने तक चांदी के भाव 16,000 से ज्‍यादा टूट चुके थे, जबकि सोने के दाम में भी करीब 4000 रुपए तक की गिरावट आई थी.

 

देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के रेट 

शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 1,43,860 1,55,600
मुंबई 1,42,740 1,55,720
अहमदाबाद 1,42,790 1,55,770
चेन्नई 1,44,290 1,57,950
कोलकाता 1,42,740 1,55,720
हैदराबाद 1,42,740 1,55,720
जयपुर 1,42,890 1,55,870
भोपाल 1,42,790 1,55,770
लखनऊ 1,42,890 1,55,870
चंडीगढ़ 1,42,890 1,55,870

MCX पर दाम तेजी से गिरने के बाद सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक सोने-चांदी पहले के मुकाबले सस्‍ते हो चुके हैं।

MCX पर सोने-चांदी की कीमत

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट MCX में सोने के भाव में 3947 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने की कीमत आज 1,55,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत 16,595 रुपए गिरकर 2,48,201 रुपए प्रति किलो पर आ गया है। एक्सपर्ट्स की माने तो, सोने-चांदी के भाव में ये गिरावट अमेरकी-ईरान तनाव और फेड रेट बढ़ोतरी की आशंका के बीच आया है।

 

ये भी पढ़ें:CBSE:12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन आवेदन की डेट बढ़ी

 

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है सोने-चांदी के भाव 

Gold Silver Rate Crash Todayअमेरिका में 5 जून को स्पॉट गोल्ड 3.2 फीसदी गिरकर 4,330.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की बात करें तो यह 7.1 फीसदी गिरकर 68.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button