शिक्षा

CBSE:12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन आवेदन की डेट बढ़ी

CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के हित में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून आधी रात तक थी, जिसे अब एक दिन बढ़ाकर 7 जून आधी रात तक कर दिया गया है.

 

 

सीबीएसई ने कहा कि छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय और सुविधा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है. बोर्ड ने छात्रों से संशोधित तारीख का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन करने की अपील की है.

 

 

सीबीएसई ने बढ़ाई लास्ट डेट

बता दें कि शुक्रवार को सीबीएसई ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन (सत्यापन) और री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर 7 जून कर दी है.यह फैसला कई छात्रों द्वारा 2 जून को शुरू किए गए सीबीएसई के पोर्टल पर उत्तर पुस्तिकाओं तक पहुंचने और वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने में आ रही समस्याओं को उठाने के बाद लिया गया है.

 

read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

 

 

छात्रों को राहत देने का फैसला

सीबीएसई ने X पर एक पोस्ट में कहा कि छात्रों के हित में, सीबीएसई ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय और सहायता मिल सके. इसमें आगे कहा गया है कि पिछली समय सीमा 6 जून (आधी रात) थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 जून (आधी रात) कर दिया गया है.

 

समय पर आवेदन करने की अपील

इसमें आगे कहा गया है, छात्रों से अनुरोध है कि वे संशोधित समय सारिणी पर ध्यान दें और उसके बाद अपने आवेदन जमा करें.सीबीएसई ने मंगलवार को उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों में पाई गई कमियों के वेरिफिकेशन और बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्रों के लिए उत्तरों के री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला.

 

बोर्ड ने कहा था कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों में किसी भी समस्या के वेरिफिकेशन के लिए छात्र, पन्नों की कमी, पूरक शीटों की कमी, मानचित्र या ग्राफों की कमी, धुंधले पृष्ठों, गलत उत्तर पुस्तिकाओं या किसी अन्य प्रश्न पत्र सेट के आधार पर इवैल्यूएशन जैसी चिंताओं की रिपोर्ट कर सकते हैं.

 

विवादों में घिरा सीबीएसई

CBSEकुछ कक्षा 12 के छात्रों द्वारा यह दावा करने के बाद सीबीएसई विवादों में घिर गया है कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियां उनकी लिखावट से मेल नहीं खातीं, जिससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में संभावित विसंगतियों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. कैबिनेट सचिवालय ने सीबीएसई द्वारा ओएसएम प्रणाली के लिए सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button