Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड समेत 5 बदमाश गिरफ्तार

Chhattisgarh news वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

 

 

मास्टर चाबी से आरोपी चोरी करते थे वाहन

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था और मास्टर चाबी की मदद से दोपहिया और अन्य वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 10 मोटरसाइकिल और 1 ट्रैक्टर बरामद किया है। ये सभी वाहन सूरजपुर और सरगुजा जिलों से चोरी किए गए थे।

 

Chhattisgarh newsगिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान सूर्यकांत राजवाड़े के रूप में हुई है। वहीं अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि गिरोह से जुड़े और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button