Gold Silver Price Today: सोना, चांदी के दामों में भी आई बड़ी गिरावट, जानें रेट – RGH NEWS
अन्य खबर

Gold Silver Price Today: सोना, चांदी के दामों में भी आई बड़ी गिरावट, जानें रेट

Gold Silver Price Today  नयी दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 550 रुपये लुढ़ककर 90,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये की गिरावट है।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,313 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से दो डॉलर कम है।

Read more : NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बयान

Gold Silver Price Today गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों द्वारा इस साल सिर्फ एक बार ब्याज दर में कटौती करने का संकेत देने के बाद सोने ने अपनी बढ़त गंवा दी और यह गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 29.30 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.35 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Related Articles

Back to top button