Cg News Today: मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

Cg News Today: बेमेतरा, 07 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि उक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, बेमेतरा में संपन्न हुआ था।
प्रवेश परीक्षा का परिणाम कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालय में अवलोकन किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी अथवा अभिभावक को कोई दावा अथवा आपत्ति हो, तो वे आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेखों सहित 09 जुलाई 2026 तक कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की अपील की है।


