Gold Price Today: सोने के कीमतों में जबरदस्‍त उछाल; चांदी 71000 के पार... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Price Today: सोने के कीमतों में जबरदस्‍त उछाल; चांदी 71000 के पार…

Gold-Silver Price Today: नए व‍ित्‍तीय वर्ष का बजट पेश होने के अगले द‍िन सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्‍त तेजी देखी गई. बजट के दौरान सोने और चांदी से बने आभूषण महंगे हो गए थे. इसके बाद यह तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. वायदा बाजार में गुरुवार को गोल्ड और सिल्वर दोनों में ही जबरदस्त तेजी देखने को म‍िली. इसका रुख देखते हुए सर्राफा बाजार में भी तेजी आने की संभावना जताई जा रही है. बुधवार के सेशन में यह 57885 रुपये के स्‍तर पर बंद हुआ था.

 

चांदी में 1528 रुपये क‍िलो का उछाल

गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 675 रुपये की तेजी के साथ 58560 रुपये के स्‍तर पर देखा गया. चांदी में भी इस द‍िन जबरदस्‍त तेजी आई और यह 1528 रुपये चढ़कर 71369 रुपये के स्‍तर पर ट्रेड कर रही है. बुधवार के सेशन में सोना 57885 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 69841 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी. जानकारों का कहना है आने वाले समय में सोने और चांदी दोनों की कीमत में और तेजी की संभावना है.

 

Also Read सरकार ने करोड़ों राशन कार्ड धारकों को दिया बड़ा झटका…

 

 

सर्राफा बाजार का हाल

Gold-Silver Price Today इससे पहले बुधवार के सेशन में सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की ही कीमत में तेजी देखी गई. इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से बुधवार शाम के समय 24 कैरेट गोल्‍ड 57910 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और और चांदी 69445 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुए. इसी तरह 23 कैरेट वाले सोने का रेट 57678 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम, 22 कैरेट 53046 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और 18 कैरेट 43433 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया.

Related Articles

Back to top button