छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

 Chhatisgarh News छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ के आह्वान पर पटवारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल (Patwari Strike)पर जा रहे हैं। आपको बता दें पीवी ऐप (PV App) के विरोध के चलते पटवारी संघ (Patwari Sangh) की ये हड़ताल आज से है। इतना ही नहीं पटवारियों का आरोप है कि CG ऐप के बहिष्कार के चलते पटवारियों पर निलंबन (Patwari Suspend) की जा रही कार्रवाई की जा रही है। उन्हें निलंबित किया जा रहा है। साथ ही तबादलों के साथ साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

 

क्या हैं पटवारियों की मांगें

आपको बता दें पटवारियों की मांग है कि फसल के भौतिक सत्यापन (Physical Varification) के लिए लाए गए नए मोबाइल ऐप (Mobile App) और उससे आ रही व्यावहारिक व तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। बल्कि ऐप के बहिष्कार के चलते पटवारियों पर निलंबन, तबादलों (CG Patwari Transfer) और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

 

पटवारी की ये मांगे हैं कि वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति का लाभ देना और संघ के पदाधिकारियों के तबादलों को निरस्त करना है।

 

तहसीलों का काम ठप

Chhatisgarh Newsआपको बता दें आज से शुरू हुई अनिश्चित कालीन हड़ताल (CG Patwari Strike UPdate) से तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, फसल सत्यापन (गिरदावरी) और किसान पंजीयन, राजस्व विभाग से जुड़े अन्य सामान्य व शासकीय काम ठप्प हो गए हैं

ख़बर शेयर करें:

Back to top button