Gold Price Hike: फिर बढ़े सोने के दाम, देखे नई कीमत – RGH NEWS
अन्य खबर

Gold Price Hike: फिर बढ़े सोने के दाम, देखे नई कीमत

Gold Price Hike नई दिल्ली : देश में इस समय सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। सोने के दाम में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। 10 ग्राम सोने की कीमत क़रीब 72 हज़ार 800 रुपए तक पहुंच गई है। सोने के दाम में पिछले दो महीने में 11 हज़ार रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के दाम
बता दें कि, सोने ने आज फिर तेजी का रिकॉर्ड बनाया और सोने का भाव 72 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। सोने में तेजी का आलम ये है कि दो महीने में इसके दाम 11 हज़ार से ज़्यादा बढ़ चुके हैं। इस साल 14 फरवरी को सोने की क़ीमत 61 हज़ार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। जबकि 21 मार्च को सोने की क़ीमत 66 हज़ार एक सौ रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई और आज नया रिकॉर्ड बनाते हुए सोना 73 हज़ार रुपए के क़रीब पहुंच गया।

सोने के दाम पहुंच सकते हैं 75 हजार तक
Gold Price Hike : जानकारी के मुताबिक़ पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार 17 महीने से सोने की खरीदारी कर रहा है। इसके अलावा अमेरिका में आने वाले समय में ब्याज दरों में गिरावट की आशंका से भी सोने में तेज़ी बनी हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ आने वाले दिनों में सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है और सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

Related Articles

Back to top button