Railway Recruitment 2026: रेलवे ने निकाली इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन – RGH NEWS
शिक्षा

Railway Recruitment 2026: रेलवे ने निकाली इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Railway Recruitment 2026 रेलवे भर्ती सेल (RRC) नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Railway Recruitment 2026) से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://rrcpryj.org/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उन्हें पात्रता, चयन इत्यादि जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रयागराज, आगरा, झांसी डिविजन और वर्कशॉप में होगी।

 

रिक्त पदों की संख्या कुल 1853 है। वैकेंसी को अलग-अलग डिवीजन और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। आगरा डिवीजन में 296, झांसी डिविजन में 514, प्रयागराज डिवीजन में 703, हेडक्वार्टर एनसीआर में 32, झांसी वर्कशॉप में 226 और ट्रैक मशीन लाइन में पद खाली हैं। आवेदन करने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

 

ये भी पढ़ेंCrude oil price: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 3% से ज्यादा उछले दाम

 

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास या समकक्ष योग्यता 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके अलावा उनके पास संबंधित ट्रेड में आईआईटी सर्टिफिकेट/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी।

 

read more Crude oil price: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, 3% से ज्यादा उछले दाम

 

 

चयन प्रक्रिया

Railway Recruitment 2026चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। किसी भी खास परीक्षा या इंटीवीव का आयोजन नहीं होगा। शॉर्ट लिस्ट किये गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण होगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा।

 

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद What’s New सेक्शन में जाकर एक्ट अप्रेंटिस 01/ 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने की बाद “न्यू रजिस्ट्रेशन” ऑफ बटन पर क्लिक करें।

पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। निर्देशानुसार सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।

सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों की कॉपी सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।

शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।

Related Articles

Back to top button