बिजनेस

Garib Rath Express: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर, 1 जनवरी से नए नंबर के साथ चलेगी

Garib Rath Express: लखनऊ (Lucknow) और रायपुर (Raipur) के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) का ट्रेन नंबर बदलने का फैसला लिया है। नए आदेश के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से यह ट्रेन नए नंबर के साथ संचालित होगी। ऐसे में नए साल से यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान बदले हुए ट्रेन नंबर का ध्यान रखना होगा।

 

अब ये होंगे गरीब रथ एक्सप्रेस के नए नंबर

रेलवे के फैसले के अनुसार, लखनऊ से रायपुर आने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) का मौजूदा नंबर 12535 बदलकर 15319 हो जाएगा। वहीं, रायपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन का नंबर 12536 की जगह 15320 होगा।

 

समय और स्टॉपेज में नहीं होगा बदलाव

ट्रेन (Garib Rath Express) के नंबर बदलने के अलावा यात्रियों के लिए दूसरी व्यवस्थाएं पहले जैसी ही रहेंगी। गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) की समय-सारिणी और रास्ते में होने वाले ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यात्री पहले की तरह निर्धारित समय और स्टेशनों से इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

 

read more Raigarh News : जनजातीय लोककला और संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, इसे सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी-कृषि मंत्री रामविचार नेताम

 

 

टिकट बुकिंग करते समय रखें ध्यान

Garib Rath Expressरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 से टिकट बुक कराते समय नए ट्रेन (Garib Rath Express) नंबर का इस्तेमाल करें। पुराने नंबर के बजाय 15319 और 15320 नंबर से ट्रेन की जानकारी और टिकट बुकिंग करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो

ख़बर शेयर करें:

Back to top button