छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में बड़ा एक्शन, ED ने चैतन्य बघेल की 61 करोड़ संपत्ति किया जब्त

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी का शिकंजा कस चुका है. शराब घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. चैतन्य बघेल के 26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है. यह कार्रवाई राज्य में हुए कथित करोड़ों रुपये के शराब घोटाले के सिलसिले में की गई है.

 

ईडी की रायपुर जोनल ऑफिस ने की कार्रवाई

 

केंद्रीय एजेंसी के रायपुर जोनल कार्यालय ने यह कार्रवाई दुर्ग में की है. अधिकारियों ने दुर्ग जिले के जांगिरी गांव में स्थित ‘विट्ठल ग्रीन्स’ प्रोजेक्ट पर एक साइनबोर्ड लगाकर और वहां आदेश की प्रति चिपकाकर यह प्रक्रिया पूरी की. अधिकारियों के मुताबिक चैतन्य बघेल ने अपनी प्रोपराइटरशिप कंपनी बघेल डेवलपर्स के जरिए इस परियोजना को विकसित किया था.

 

read more Om Chapter 1 Trailer: धनुष की फिल्म ‘OM’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, ममूटी और साई पल्लवी का दिखा दमदार अंदाज

पीएमएलए के तहत हुआ एक्शन

 

पीएमएलए के तहत संपत्ति को कब्जे में लेने का मतलब कोर्ट में मुकदमा चलने के दौरान वह संपत्ति कुर्क रहेगी. लेकिन इसका मालिकाना हक सरकार को नहीं मिलता. यदि मुकदमे में दोषी पाया जाता है तो एजेंसी केंद्र सरकार की ओर से उस संपत्ति को जब्त कर लेती है. चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत एजेंसी ने नवंबर 2025 में इस प्रॉपर्टी के साथ ही अन्य संपत्तियों को स्थाई रूप से अटैच किया था, जिसकी कुल कीमत लगभग 61. 02 करोड़ रुपए थी.

 

 

Chhattisgarh latest newsईडी के अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए की न्याय निर्णायक प्राधिकरण ने मार्च में इस अस्थाई आदेश की पुष्टि कर दी थी. जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने विट्ठल ग्रीन्स को अपने कब्जे में ले लिया. इस प्रोजेक्ट में कई आवासीय प्लॉट शामिल है. एजेंसी का दावा है कि कथित घोटाले से जुटाए गए 18.9 करोड़ रुपए इस रियल एस्टेट परियोजना में लगाए गए थे. प्रवर्तन निदेशालय ने इस परियोजना की कीमत 26.43 करोड रुपए का आंकलन किया है. जिसमें जमीन की कीमत 9.49 करोड रुपए और विकास कार्य की लागत 16.95 करोड़ रुपए है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button