देश

Fire In Gujarat: यहाँ के प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग,मचा अफरा-तफरी

Fire In Gujarat गुजरात। गर्मी शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं सामने आने लगती है। ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है जहां मोरबी की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग फैलने के चलते औद्योगिक इकाई में भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि अभी तक आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका है। फैक्ट्री की आग बगल की फैक्ट्री में भी फैल गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पिछले 12 घंटे से दमकल कर्मी जुटे हैं।

Fire In Gujarat  दरअसल गुजरात के मोरबी के प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसकी लेपटें दूर-दूर तक नजर आ रही थी। इस खौफनाक मंजर को देखरक आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। बताया गया कि आग बुधवार दोपहर 2.30 बजे लगी। आगजनी की इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गांड़ी ने लाग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी तेज थी की 12 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Related Articles

Back to top button