अन्य खबरदेश

Deoghar Accident: 46 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाए गए 47 लोग

Deoghar Ropeway Accident: देवघर के रोपवे हादसे (Deoghar Ropeway Accident) में 46 घंटे बाद आखिरकार रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. जिंदगी बचाने के लिए शुरू हुए इस महाअभियान के दौरान 47 लोग बचाए गए वहीं 4 की मौत हो गई.

वहीं आज रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रॉली से एक महिला नीचे गिर गई थी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

रोप वे हादसा मामले पर झारखंड हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. हाई कोर्ट ने पूरी घटना पर राज्य सरकार से जवाब तलब करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तारीख तय की है.

जवान को भी बचाया गया

आपको बता दें कि सैलानियों को रेस्क्यू करने के दौरान एयरफोर्स का एक जवान जो ट्रॉली में फंस गया था उसे भी बचा लिया गया है. बता दें कि सोमवार की शाम को जब रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया तब 20 नंबर ट्रॉली में 5 लोगों के साथ एक बच्चा, 19 नंबर ट्रॉली में 2 लोग, 7 नंबर ट्रॉली में भी 2 लोग और 6 नंबर ट्रॉली में 5 लोग फंसे थे.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button